Bokaro News: तेनु-बोकारो नहर में गिरी कार, सवार बाल-बाल बचे
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: तेनु ओपी थाना अंतर्गत चांपी पंचायत के लोहा पुल के समीप तेनु-बोकारो नहर में फॉर्च्यूनर कार गुरुवार मध्य रात्रि में गिर गई। चांपी से जैनामोड़ जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू व स्थानीय निवासी युवा नेता विजय महतो ने बताया कि नहर रोड बनने के क्रम में जो मिट्टी डाली गई है वह काफी चिकनी है, इसी कारण फिसलन से कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार संख्या जेएच02बीआर 8055 से बबलू कुमार एवं रोहित कुमार अपने मामा के घर आए थे और देर रात वापस अपने घर जैनामोड़ जाने के क्रम में यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तेनु-बोकारो नहर में गिरी कार गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.