बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बेरमो अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र स्थित एशिया महादेश के सबसे बड़े कच्चे डैम की गिनती में शामिल तेनुघाट डैम के जलस्तर में घटने की प्रवृति दर्ज की जा रही है। दो दिनों से बारिश थमने के साथ यह संभव हो सका। शनिवार को सुबह 6 बजे जलस्तर आरएल फीट में 847.35 जबकि मीटर में 258.27 दर्ज किया गया। वहीं जलाशय की कुल जल संचयन क्षमता हेक्टो मीटर में 39023 दर्ज किया गया। जलाश्य की जीवित जल संचयन क्षमता हेक्टो मीटर में 22818 दर्ज किया गया। वहीं स्पिल की जा रही जल की मात्रा क्यूसेक/क्यूबीक मीटर प्रति सेकेंड 13400/379.45 दर्ज किया गया।

बाढ़ नियंत्रण के उपाय वहीं डैम के 8 रेडियल और 1 अंडर स्लुईस गेट अभी खुले रहेंगे। हो सकता है कि डैम के बढ़ते जलस्तर और जल नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए शेष फाटक भी खोले जा सकते हैं। इस संबंध में ...