बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तेनुचौक पर लगा हाई मास्ट लाइट पिछले पांच दिनों से खराब हो जाने के कारण पेटरवार तेनुचौक अंधकार के आगोश में समा गया है। हाई मास्ट लाइट के खराब हो जाने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गिरिडीह सांसद निधि मद से तेनुचौक में वर्ष 2025 में लगाया गया था। पिछले पांच दिनों से हाई मास्ट लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण तेनुचौक का इलाका अंधकार के आगोश में समा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...