बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तेनुचौक स्थित सार्वजनिक समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें दुर्गापूजा 2026 को धूमधाम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। अजय कुमार सिंह को संयोजक और मुकेश कुमार ओझा को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं धनेश कुमार शर्मा, त्रिलोचन कुमार, ललित उपाध्याय, किशोर विश्वास, प्रदीप महतो और कौशर हाशमी को उपाध्यक्ष बनाया गया। नागेश्वर सिंह सचिव, वीरेंद्र केसरी उप सचिव, अनिश जायसवाल सह सचिव, अभय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष और किशन कुमार प्रसाद को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राजेश सिंह को विशेष प्रभार एवं मीडिया मंत्री, अमित रंजन श्रीवास्तव को सह मंत्री और रमेश मल्होत्रा समेत दुलार चंद महतो, अमित सिंह व सुबोध स्वर्णकार को पूजा प्रभारी बनाया गया। य...