बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: तेनुघाट शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तेनुघाट के न्यू मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी महापुराण भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की पुण्य स्मृति में 19 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य योगेंद्र प्रसाद के भाई चित्रगुप्त महतो ने किया। ज्ञान यज्ञ के कथा वाचक श्रीब्रह्मचारी आशुतोष चैतन्य जी महाराज (त्रिदण्डी आश्रम, शंकराचार्य आश्रम, मध्य प्रदेश) हैं, जो अपने मुखारविंद से देवी भागवत की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों, शक्ति उपासना और नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राम के चरित्र को अपनाइए, हर व्यक्ति में राम के दर्श...