Bokaro News: तेनुघाट जेल में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर
बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: तेनुघाट, प्रतिनिधि। रविवार को तेनुघाट जेल में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों को संबोधित करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि जो बंदी अधिवक्ता रख पाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें जेल में आवेदन देने के बाद निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। बताया कि आज जेल अदालत के साथ-साथ मेडिकल कैंप भी लगाया गया। वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला ने बंदियों को चेक बाउंस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप किसी से रुपये उधार लेते हैं और उन्हें चेक में सिर्फ हस्ताक्षर कर दे देते हैं, उसमें रकम नहीं भरते हैं, तो चेक लेने वाले अपने अनुसार रकम भर लेते हैं और आपको उसकी भरपाई करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- जेल अदालत में बंदियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.