Bokaro News: तेनुघाट जलाशय में फ्लाइ ऐश बहाव पर बढ़ा विवाद, विभाग ने जताई कड़ी आपत्ति
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) द्वारा तेनुघाट बांध जलाशय के निकट फ्लाइ ऐश (छाई) डंप किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने टीटीपीएस के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। विभाग ने आशंका जताई है कि बारिश के पानी के साथ फ्लाइ ऐश जलाशय में पहुंचने से बांध और जल गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पत्र में बताया गया है कि मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) ने बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत फ्लाइ ऐश को तत्काल हटाने और जलाशय में इसके बहाव को रोकने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने कहा कि विभागीय पत्र जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.