Bokaro News: तेनुघाट चिल्ड्रन पार्क में तैयारी परेड का निरीक्षण
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: तेनुघाट चिल्ड्रन पार्क में 15 अगस्त की चल रही तैयारी परेड निरीक्षण का जायजा कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में तेनुघाट अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन ने लिया। इनकी देखरेख में चिल्ड्रेन पार्क मैदान में परेड पूर्वाभ्यास किया गया। परेड अभ्यास में शामिल हुए जिला पुलिस बल के जवानों का नेतृत्व एसआई मनोज तिर्की ने किया। इस परेड में जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेटरवार और गोमिया की छात्र छात्राओं के द्वारा अभ्यास किया गया। परेड अभ्यास में छात्रों का अनुशासन एवं समन्वय का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार परेड कमांडर मनोज तिर्की के नेतृत्व में कई टोलियां गठित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज, कचहरी मैदान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.