Bokaro News: तेनुघाट का प्रसिद्ध नौ लखा भवन गेस्ट हाउस होने लगा है जर्जर
बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: तेनुघाट, प्रतिनिधि। कभी वीवीआईपी और सरकारी मेहमानों के ठहरने के लिए प्रसिद्ध रहा तेनुघाट का नौ लखा भवन गेस्ट हाउस आज जर्जर हालत में है। रखरखाव और मरम्मत के अभाव में यह भवन खंडहर बनता जा रहा है। भवन की बाहरी दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह उखड़ गया है।
जर्जर हालत छत और बरामदे में सीलन के निशान साफ दिख रहे हैं। लाल रंग की छतरी का रंग फीका पड़ गया है और लोहे की रेलिंग में जंग लग गई है। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और सरकारी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। स्थानीय जनों के अनुसार तेनुघाट डैम के निर्माण के समय बना यह गेस्ट हाउस अपने समय में काफी भव्य था। मंत्री, अधिकारी और खास मेहमान इसी भवन में ठहरते थे।
पर्यटन की संभावना डैम देखने आने वाले पर्यटक भी यहां रुकते थे। लेकिन पिछले कई वर्षों से देखरेख न होने के कारण इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.