Bokaro News: तेनुघाट ओपी में थाना दिवस में निपटे मामले
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर तेनुघाट ओपी में प्रभारी भजन लाल महतो के द्वारा अंचल निरीक्षक अशोक दास एवं पेटरवार प्रखंड के अमीन प्रशांत कुमार की उपस्थिति में थाना दिवस मनाया गया। जमीन से संबंधित अलगड्डा पंचायत एवं चांपी पंचायत के एक-एक मामलों का निष्पादन किया गया। जमीन से संबंधित एवं अन्य मामूली विवाद को थाना स्तर से निष्पादित करने का पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बताया कि इससे काफी सहूलियत होगी। छोटी छोटी बातों के लिए विवाद कभी कभी बड़ा हो जाता है। समाजसेवी विजय कुमार महतो, रामजी साव, अमृत सिंह, जालिम सिंह, लखु सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: थाना दिवस पर जमीन विवादों का हुआ समाधान यह भी पढ़ें- Garhwa News: थाना दिवस में भूमि विवाद के सात मामलों का हुआ निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.