बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी-झरिया मुख्यपथ एनएच-218 पर पुष्पा टाइल्स के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े अचिंत महतो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अचिंत महतो को ग्रामीणों की मदद से चंदनकियारी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक बोगुला पंचायत के माचाटांड़ निवासी थे। जानकारी के अनुसार अचिंत महतो रविवार शाम रिजर्व सवारी लेकर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। चंदनकियारी में सामान लोड करने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा किया और वहीं खड़े थे। इसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया। घटना के बाद म...