Bokaro News: तुलसी जयंती व रक्षाबंधन पर वैचारिक व काव्य गोष्ठी
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: अखिल भारतीय साहित्य परिषद बोकारो जिला इकाई की ओर से सेक्टर 2ए में तुलसी जयंती सह रक्षाबंधन विषयक वैचारिक व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। वैचारिक सत्र की अध्यक्षता प्रो पीएल वर्णवाल ने की। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का रामचरितमानस सहयोग, समन्वय व मानव मूल्यों की प्रेरणा देने वाला महाकाव्य है। उपाध्यक्ष डीएन सिंह ने तुलसी साहित्य को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। डॉ आभा पुष्प व डॉ परमेश्वर भारती ने भी विचार रखे। काव्य सत्र की अध्यक्षता डॉ परमेश्वर भारती ने की। इसमें प्रो वर्णवाल, डॉ आभा पुष्प, दयानंद सिंह सहित कई कवियों ने रचनाओं का पाठ किया। संचालन गीता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन दयानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व समापन वंदे मातरम् गायन से हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.