Bokaro News: तुपकाडीह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी जोरों पर
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। तुपकाडीह स्टेशन रोड स्थित दुर्गाधाम के समीप चार सितंबर से शुरू होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा उत्सव सह दस दिवसीय मेला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जय हिंद कला मंच के सदस्य पूजा पंडाल के निर्माण में जुटे हैं। मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने बताया कि इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन के समीप मैदान में मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया पूर्व की भांति पूजा के दूसरे दिन पांच सितंबर की शाम से पूजा पंडाल में श्रीकृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। विद्युत संचालित रासलीला में श्रीकृष्ण के जेल में जन्म लेने, वासुदेव के यमुना नदी पार करने, कंस वध, माखन चोरी तथा राधा और गोपियों के साथ श्रीकृष्ण के नृत्य आदि प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव चार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.