Bokaro News: तुपकाडीह में महली समाज की बैठक, सदस्यता अभियान चलाने पर जोर
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: तुपकाडीह अंबेडकर नगर में प्रमंडलीय महली जाति समाज सुधार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जयकुमार महली ने की, जबकि संचालन करमचंद महली ने किया। बैठक में समाज को संगठित व मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए जिले में सदस्यता अभियान चलाना जरूरी है। इसके माध्यम से शहर से लेकर गांवों तक रहने वाले स्वजातीय बंधुओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। सितंबर माह में तांतरी पंचायत स्थित सामुदायिक विकास भवन में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 25 दिसंबर को जैनामोड़ के मिश्रा साइड स्थित टाउन हॉल में जिला सम्मेलन आयोजित करने पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.