Bokaro News: तुपकाडीह में गणेश महोत्सव को लेकर कमिटी का हुआ गठन
बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड फुसरो मार्ग तुपकाडीह नहर किनारे पैंथर क्लब के द्वारा हर वर्ष की भांति इस साल भी श्री श्री गणेश पूजनोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रूप-रेखा तैयार करने के साथ विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पूजनोत्सव कार्यक्रम को लेकर संरक्षक समाजसेवी बीरबल किस्कू के नेतृत्व में कमिटी का गठन किया गया। जिसमें कमिटी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश महतो,सचिव सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज महतो, उपकोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत कार्यकारिणी में राजेश महली,आशीष मिश्रा,चमन महतो, अरविंद कुशवाहा,पिंटू महतो,पाच्चू साव, सुखदेव रविदास, सुनील साव व अन्य चुनें गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.