बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मुख्य पथ पर जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से तुपकाडीह निवासी 40 बर्षीय हिदायतुल्लाह अंसारी की मौत हो गई। घटना बुधवार की समय लगभग 3:30 बजे की है। घायल हिदायतुल्लाह अंसारी के निधन की सूचना पा कर स्थानीय लोगों आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार तुपकाडीह के सिनेमा हॉल के पास तेज रफ्तार फुसरो से जैनामोड़ की ओर आ रही कोयला लदा ट्रक ने साईकिल सवार को अपने चपेट में लिया। घायल हिदायतुल्लाह अंसारी को गंभीर अवस्था में बीजीएच ले गया, जहां चिकित्सको ने मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सड़क पर उतर कर जैनामोड़- फुसरो सड़क को जाम कर दिया।

मृतक की जानकारी बताया जा रहा है कि मृतक तुपकाडीह नहर की ओर से ...