बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। तुपकाडीह से तेनू बोकारो नहर रोड होते हुए सेक्टर-9 तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। करीब पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। विशेषकर बीएसएल के कूलिंग पोंड-1 के आसपास आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की बदहाली का मुख्य कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार परिचालन है। प्लांट के केनाल गेट से प्रतिदिन छाई और लोहे का कचरा ढोने वाले दो दर्जन से अधिक हाइवा और डंपर इस सड़क से गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: टंडवा सिमरिया रोड हुआ जर्जर, एसडीओ को ज्ञापन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भ...