बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर जरीडीह प्रखंड के तुपकाडीह और बलरामपुर गांव में धन एवं वैभव की देवी मां लक्खी की पूजा परंपरागत तरीके से संपन्न हुई। तुपकाडीह के तांतरी दक्षिणी पंचायत और चिलगड्डा पंचायत के बलरामपुर गांव में रविवार को मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर संध्या समय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मां लक्खी की पूजा के अवसर पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर माता की आराधना की। पूजा के दौरान फल-फूल के साथ चूड़ा-गुड़, खीर-पूड़ी, नारियल के लड्डू सहित विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने मां लक्खी से परिवार की सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: लखी पूजा के अवसर पर जेरूवा में भव्य मेला, उमड़ी श्रद्धालु...