बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले एक ही परिवार के तीन स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज आज सरकारी उपेक्षा के कारण गुमनामी में जीवन बिताने को मजबूर हैं। पेटरवार प्रखंड के इस परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन आज उनके योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका है। पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत अंतर्गत खैराजारा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. जटा शंकर महतो और उनकी पत्नी स्व. अलबतिया देवी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी, वहीं कोह पंचायत के काटम कुल्ही गांव स्थित कपसा थान निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिव दयाल महतो भी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में शामिल रहे और उन्हें जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी। खास बात यह है कि शिव दयाल महतो की पुत्री अलबतिया देवी और उनके पति जटा ...