बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। बिजली विभाग ने तीन वर्षों से अधिक समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से बड़े बकायेदार सरकारी संस्थानों को नोटिस जारी किया जा रहा है। चास डिवीजन क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों पर बिजली बिल मद में 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं होने के कारण विभाग के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। बिजली विभाग की ओर से तीन वर्षों से अधिक समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी संस्थानों को नोटिस दिया जा रहा है। संबंधित संस्थानों से जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान करने को बिल पोस्टर भी चिपकाया जा रहा है। इस बाबत विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं...