बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: चास विश्वजीत झा। चास, चंदनकियारी और पश्चिम बंगाल सीमा से सटे क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को नई ताकत देने वाली बहुप्रतीक्षित ट्रांसमिशन लाइन और ग्रिड परियोजना अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। करीब तीन वर्षों तक भूमि विवाद और प्रशासनिक अड़चनों के कारण धीमी गति से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना में अब तेजी से प्रगति हुई है और अधिकांश निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जिन स्थानों पर जमीन संबंधी विवाद के कारण काम रुका हुआ था, वहां भी समाधान निकालकर निर्माण लगभग समाप्त कर दिया गया है। बिजली आपूर्ति में बड़े बदलाव की उम्मीद

परियोजना का महत्व परियोजना के पूरा होने के साथ ही चास डिवीजन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। चंदनकियारी और पिंड्राजोरा क्षेत्र से...