Bokaro News: तीन दिन की झमाझम बारिश से बोकारो बेहाल, गरगा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: बोकारो में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से गांव तक कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रमुख व्यावसायिक स्थल सिटी सेंटर सेक्टर-4 में बारिश के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई है। कई हिस्सों में पानी जमा होने से फुटपाथ दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, चास नगर निगम क्षेत्र में पहले से टूटी-फूटी सड़कों पर जलजमाव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बारिश के कारण कई जगह सड़क और जलजमाव का अंतर समझना मुश्किल हो रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है。 यह भी पढ़ें- Bokaro News: गरगा डैम का जलस्तर खतरे के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.