बोकारो, नवम्बर 7 -- लापता युवक का शव डोभा से बरामद Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खेदाडीह बांधगोड़ा साइड निवासी 32 वर्षीय सागर रजवार का शव शुक्रवार को झाड़ियों से घिरे एक तालाबनुमा डोभा से बरामद किया गया। वह तीन नवंबर से लापता था। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, जिंदा लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या कर शव डोभा में फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार सागर रजवार तीन नवंबर को दोपहर बाद घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पिंड्राजोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को उसका शव डोभा में मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर शव को डोभा से बा...