बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की देर शाम हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो युवकों को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों का उपचार पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिंकू कुमारी ने किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

पहली घटना पहली घटना पेटरवार-तेनु पथ पर ओरदाना स्थित खुटा बाबा मंदिर के समीप हुई। यहां मिक्सचर मशीन वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जेबरा गांव निवासी राहुल कुमार महतो (25) और अमित कुमार महतो (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चिनिया गढ़ा से मुर्गा खरीदकर घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों के बाएं पैर में गंभीर चोट आई, जबकि सिर पर भी चोट लगी।

दूसरी घटन...