Bokaro News: तीज को लेकर सजा बोकारो का बाजार, साड़ी से चूड़ी व मेहंदी तक बढ़ी खरीदारी
बोकारो, सितम्बर 13 -- Bokaro News: इस वर्ष हरितालिका तीज व गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन 14 सितंबर को मनाया जाएगा। दोनों पर्वों के एक साथ पड़ने से बोकारो में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शहर के विभिन्न हिस्सों में तीज व गणेश चतुर्थी को लेकर पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरितालिका तीज को लेकर बोकारो के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व के लिए महिलाएं साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, सिंदूर व अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। शहर के सेक्टर-4 सिटी सेंटर, सेक्टर-9 बी रोड, सेक्टर-8 शॉपिंग सेंटर, सेक्टर-12, दुंदीबाद बाजार व चास के चेकपोस्ट, महावीर चौक, जोधाडीह मोड़ सहित अन्य बाजारों में तीज की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। शाम के समय बाजारों में महिलाओं की भीड़ अधिक देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: तीज को लेकर बाजारों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.