Bokaro News: तिसकोपी में आम बागवानी की चौथी वर्षगांठ मनी
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी के तिसकोपी में करीब 20 एकड़ भूमि पर की गई आम बागवानी की चौथी वर्षगांठ मंगलवार को उत्साह के साथ मनाई गई। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने केक काटकर आम बागवानी की चौथी वर्षगांठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बागवानी से जुड़े किसानों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। किसानों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व लगाए गए आम के पौधे अब विकसित होकर बेहतर स्थिति में हैं। बागवानी से किसानों को रोजगार और आय का अतिरिक्त साधन उपलब्ध होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में किसान रामेश्वर महतो, गणपत, निर्मल, सरयू, मेघलाल, जिबधान, गजेंद्र, अमृत, तुलसी, दशरथ, विजय, जगदीश व धरम सहित अन्य किसान मौजूद रहे। मुखिया महादेव महतो, वार्ड सदस्य अनिता देवी, बालेश्वर महतो, नागमणि देवी, दुलारी देवी, हरिनंदन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.