बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चास मु0 थाना क्षेत्र के तियाड़ा मुख्य सड़क पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरीडीह चापाटांड़ निवासी सरोज कुमार के रूप में की गई है। हादसे में जख्मी अमित कुमार व लक्ष्मण कुमार का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तियाड़ा जंगल के पास ट्रक जेएच09बीए-5890 खड़ी थी, जिससे बाइक संख्या जेएच09बीएम-7466टकराकर ट्रक के अंदर घुस गई, जिसपर तीनों युवक सवार थे। अंधेरे की वजह से बाइक चला रहे युवक ने ट्रक नहीं देखी और बाइक समेत तीनों ट्रक के अंदर घुस गए।दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और तीनों को एक चास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से सरोज की गंभीर स्थिति को देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बीजीएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर इलाज...