बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल पंचायत अराजू के चालक टोला में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय गर्जन सिंह (पिता स्व. अर्जुन सिंह) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक टोला निवासी गर्जन सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे भोजन करने के बाद घर से लगभग 100 फीट दूर स्थित तालाब में बर्तन धोने और स्नान करने गए थे।

घटना का विवरण इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। इधर, तालाब में मछली के बच्चे पकड़ने के लिए कुछ ग्रामीणों ने जाल डाला। जाल खींचने के दौरान उसमें गर्जन सिंह फंसे मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन ...