Bokaro News: तालगड़िया रेलवे स्टेशन को शहीद अर्जुन महतो रेलवे स्टेशन करने की मांग
बोकारो, नवम्बर 23 -- Bokaro News: अग्निवीर सेवा के दौरान शहीद हुए झारखंड के अर्जुन महतो के द्वितीय शहादत दिवस पर रविवार को तालगड़िया मोड़ स्थित अर्जुन महतो चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नागेश्वर महतो व संचालन जगन्नाथ रजवार ने किया। मौके पर जगन्नाथ रजवार ने शहीद के माता-पिता हुलासी देवी और लंकेश्वर महतो का चरण वंदन किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन की शहादत से क्षेत्र को अपार दुख है, लेकिन उनकी वीरता पर सभी को गर्व है। कहा कि वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती होकर वह असम के सिलचर में तैनात थे। 22 नवंबर 2024 की रात सीमा पर हुए हमले में गोली लगने से वह शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा में शहीद अर्जुन महतो क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.