Bokaro News: तारानारी एमपीसीएस का चुनाव 5 को
बोकारो, अगस्त 16 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पैक्स/एमपीसीएस लिमिटेड प्रबंध कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए विशेष आम सभा/चुनाव 5 सितंबर को होगा। सहायक निबंधक सहयोग समितियां बेरमो अंचल, तेनुघाट सह प्राथमिक सहयोग समितियों के संचालन पदाधिकरी अनन्या सिन्हा ने इसके लिए प्रभारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयप्रकाश को निर्वाचन पदाधिकारी जबकि वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बोकारो के वरीय अजित बेरा अनुकल्पित निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। 25 अगस्त को नामांकन दाखिल होगा और उसी दिन इसकी जांच होगी। 29 अगस्त तक नाम वापस लिए जाएंगे। एक से अधिक प्रत्याशी रहने 5 को निर्वाचन कराया जाएगा तथा इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.