Bokaro News: तारानारी एमपीसीएस का चुनाव अब 24 को
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पैक्स/एमपीसीएस लिमिटेड प्रबंध कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए विशेष आम सभा/चुनाव 24 सितंबर को होगा। पहले यह चुनाव 5 सितंबर को होना था। सहायक निबंधक सहयोग समितियां बेरमो अंचल, तेनुघाट सह प्राथमिक सहयोग समितियों के संचालन पदाधिकरी अनन्या सिन्हा ने इसके लिए प्रभारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयप्रकाश को निर्वाचन पदाधिकारी जबकि वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बोकारो के अजित बेरा अनुकल्पित निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। 11 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया जबकि 24 सितंबर को निर्वाचन व गठन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी सहकारी साख सहयोग समिति का चुनाव 4 नवंबर को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.