Bokaro News: ढोरी प्रक्षेत्र में मेंटेनेंस कार्यों में गड़बड़ी का आरोप
बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान एनुअल मेंटेनेंस (वार्षिक रखरखाव) के नाम पर कराए गए कार्यों में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता का आरोप लगाया गया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने ढोरी प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि कई स्थानों पर मरम्मत का काम संतोषजनक ढंग से नहीं कराया जाता, जबकि कागजों पर कार्य पूरा दिखाकर बिल निकासी कर ली जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.