बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) अनूप हंजुरा शनिवार को बेरमो कोयलांचल पहुंचे। यहां ढोरी एरिया के एएडीओसीएम (अमलो) व एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजनाओं का निरीक्षण किया। डीटी हंजुरा ने परियोजना में संचालित आउटसोर्सिंग और डिपार्टमेंटल पैच का अवलोकन कर उत्पादन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न पैच में हो रहे कोयला उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एरिया के जीएम राजीव कुमार सिंह एवं परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद से उत्पादन व उत्पादकता की जानकारी लिया। डीटी हंजुरा ने कहा की एरिया को हर हाल में अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करना है, उत्पादन की गति में तेजी लाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला भवन के दर्जनों अफसरों को कोलियरी जाने का फरमान जहां भी संसाधन की जरूरत पड़ेग...