Bokaro News: ड्रोन से निगरानी व श्वान दस्ते की मदद से छापा में अवैध कोयला जब्त
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के अमलो स्थित 5 नंबर पीपल धौड़ा बस्ती में सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर 86.90 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया। कार्रवाई में ड्रोन सर्विलांस और प्रशिक्षित श्वान दस्ते की मदद ली गई। जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। इससे पहले कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली द्वारा लगातार सघन जांच, निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआईएसएफ, झारखंड पुलिस तथा सीसीएल सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम ने खासमहल क्षेत्र के बीएंडके कोनार रेलवे साइडिंग एवं प्रदीप होटल के आसपास मध्यरात्रि में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.