Bokaro News: ड्यूटी के दौरान घायल होमगार्ड महिला जवान की इलाज के दौरान मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के कमलापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई होमगार्ड की महिला जवान प्रतिमा कुमारी (32) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कसमार समेत पूरे होमगार्ड महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रतिमा का परिवार प्रतिमा जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगजोरी पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव निवासी हरिचरण महतो की पत्नी थीं। पति हरिचरण महतो ने बताया कि नौ जुलाई को ड्यूटी के दौरान प्रतिमा अचानक चक्कर खाकर गिर गई थीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक सप्ताह इलाज चला। हालत में कुछ सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया।
इलाज और अंतिम दिनों कुछ दिनों बाद भोजन करने के दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.