बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News:  प्रधान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी 40 वर्षीय गुलाम मुस्तफा उर्फ दलाल को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी पवन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

मामला विवरण मामला नौ अप्रैल 2025 का है। चास थाना की पेट्रोलिंग पार्टी चंदनकियारी रोड में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक चारपहिया वैन संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मालवाहक वाहन से 118 किलो डोडा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी और ...