Bokaro News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल में नई वेबसाइट व ईआरपी ऐप का शुभारंभ
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, रानीपोखर, सेक्टर-9 में विद्यालय को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नई स्कूल वेबसाइट और ईआरपी ऐप का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से अभिभावक बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, गृहकार्य, परीक्षा परिणाम, शुल्क संबंधी जानकारी और महत्वपूर्ण सूचनाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। वहीं शिक्षक शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों से जुड़े कार्यों का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल-परिवार के बीच संवाद को मजबूत करेगी। मौके पर उपप्राचार्य आलोक चतुर्वेदी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.