Bokaro News: डॉक्टर्स डे पर बच्चों ने बाल नेत्र विशेषज्ञ डॉ दीपिका सिंह को किया सम्मानित
बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित किडज़ी प्रीस्कूल के बच्चों ने नेत्र चिकित्सक डॉ. दीपिका सिंह को सम्मानित किया। आर्ट एंड क्राफ्ट सत्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से आकर्षक शुभकामना कार्ड व स्टेथोस्कोप तैयार किए। इसके बाद बच्चे शिक्षिकाओं के साथ संजीव नेत्रालय पहुंचे, जहां उन्होंने बाल नेत्र रोग व मोतियाबिंद की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ दीपिका सिंह को अपने हाथों से बनाए गए कार्ड भेंट कर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। डॉ दीपिका सिंह ने बच्चों के स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उनसे आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने व जीवन में एक अच्छा व संवेदनशील इंसान बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नीरजा सहाय डीएवी स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.