Bokaro News: डैफोडिल सिटी पार्क में मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने बिखेरे रंग
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: उज्जवल जीवन सेवा समिति की ओर से शनिवार को डैफोडिल सिटी पार्क में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व मनोरंजक गतिविधियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। मुख्य अतिथि विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सावन प्रकृति, उमंग व आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा महीना है। इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति व सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: माउंट लिट्रा : सावन महोत्सव में छोटे बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.