Bokaro News: डुमरकुदर में सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के डुमरकुदर गांव में सोमवार दोपहर एक युवक को विषैले सांप ने काट लिया। युवक की पहचान शरत महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए एम्बुलेंस की सहायता से शरत महतो को कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मी संतोष महतो ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एंटी वेनम इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाइयां दीं।
इलाज और अस्पताल में स्थिति प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कसमार के अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.