Bokaro News: डीसी ने की 26 मामलों की सुनवाई
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम हम आपको सुनते हैं, में 26 मामलों की सुनवाई उपायुक्त अजय नाथ झा ने की। उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण समेत उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.