बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के बगदा गांव निवासी किसान गणेश महतो के स्वास्थ्य की जांच के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसमार की मेडिकल टीम उनके घर पहुंची। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने गणेश महतो के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराने का निर्देश दिया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब के निर्देश पर डॉ प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मी बंकिम चंद्र महतो, संतोष महतो, संजय कुमार, चूरामन, अंजली कुजूर एवं दुर्गा घासी ने गणेश महतो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने सीएचसी स्तर पर उपलब्ध सभी आवश्यक जांच एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : डीएम ने सदर अस्पताल का लिया जायजा वहीं कुछ विशेष जांच के लिए ...