Bokaro News: डीवीसी स्थापना दिवस समारोह की तैयारी
बोकारो, जुलाई 4 -- Bokaro News: डीवीसी के 79वें स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। 'आनंद एवं उत्साह में सहभागी बनें' के संदेश के साथ समारोह के तहत 5 से 7 जुलाई तक खेल, बौद्धिक व सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। शुरुआत डीवीसी के ऑफिसर्स क्लब में विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता के साथ होगी। इसी दिन शाम को स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में डीवीसी व सीआईएसएफ के बीच फुटबॉल मैच होगा। दूसरे दिन यानी 6 जुलाई को क्रीड़ांगन में दीपोत्सव जबकि स्थापना दिवस के दिन यानी 7 जुलाई को विवेकानंद सेतु से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा जिसमें स्थानीय लोग और कर्मी दौड़ लगाएंगे। इसी दिन शाम साढ़े छह बजे से ऑफिसर्स क्लब में भव्य समापन समारोह का आयोजन होगा। इसके तहत रंगारंग सांस्कृतिक, फिल्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.