Bokaro News: डीवीसी स्थापना दिवस पर होंगे कई आयोजन
बोकारो, जुलाई 6 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी के 79वें स्थापना दिवस पर चंद्रपुरा थर्मल में कई कार्यक्रम होंगे। सीटीपीएस के सृजन पार्क में 7 जुलाई को स्थापना दिवस के दिन परियोजना प्रधान द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा तथा सभी कर्मियों व अधिकारियों के बीच मिठाई का वितरण होगा। इसके बाद डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल में स्व उपेंद्र नारायण पांडेय की याद में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में इस साल अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। 9 जुलाई को चंद्रपुरा के ग्रीन बेल्ट एरिया में पौधरोपण किया जाएगा तथा संध्या समय डीवीसी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। स्थापना दिवस पर यहां के तेजस भवन, अंबेदकर भवन, डीवीसी अस्पताल, स्कूल आदि भवनों में लाइटिंग व साज-सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: केटीपीएस में मैत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.