बोकारो, जुलाई 19 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल द्वारा नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कंजकिरो पंचायत अंतर्गत डीवीसी द्वारा गोद लिए गए गांव अधुवा में पौधा वितरण किया गया। डीवीसी ऑल वैली के उपप्रबंधक बीजी होलकर और बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के बीच 100 नींबू और तेजपत्ता के पौधों का वितरण किया। इसके बाद अधिकारियों ने डीवीसी सीएसआर द्वारा गांव में निर्माणाधीन सोलर युक्त जलमीनार का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। होलकर ने कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने और व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नींबू और तेजपत्ता के पौधे दिए गए हैं। इससे आने वाले समय में किसानों को अच्...