बोकारो, अक्टूबर 29 -- गोविंदपुर पंचायत में सतर्कता जागरूकता सभा Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। डीवीसी बीटीपीएस सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत गोविंदपुर 'एफ' पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया कविता कुमारी द्वारा नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाने के साथ शुरूआत की गई। परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने मुखिया, पंचायत समिति, उपमुखिया तथा वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी ने पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाए रखने में भी सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया। बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह ने कहा कि नागरिक ही राष्ट्र का प्रतिबिंब होते हैं। पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक ने कहा कि सतर्कता की शुरुआत घर से होती है। ...