Bokaro News: डीवीसी बीटीपीएस का स्वास्थ्य जांच शिविर
बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: बेरमो। ऊपरघाट स्थित नारायणपुर शिव मंदिर पंचायत भवन के प्रांगण में डीवीसी बीटीपीएस सीएसआर के द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डीवीसी सीएसआर की ओर से सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं संजीवनी पौधा देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि नारायणपुर पंचायत में लगाया गया यह शिविर बहुत फायदेमंद है। मुखिया जयंती देवी ने कहा कि डीवीसी का शिविर सराहनीय है। संचालन देवेन्द्र कुमार ने किया। उपप्रमुख हरिलाल महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, शिक्षिका सुभद्रा कुमारी, वार्ड सदस्य चिंता देवी, फूलचंद्र महतो, पंसस कालेश्वर महतो, डॉ रीतांकर चक्रवर्ती, डॉ रजनी मोरिन एक्का, प्रियंका कुमारी, दीपक कुमार, सीएसआर के भैरो महतो, जीवाधन महतो, विकास यादव, मेहीलाल मुर्मू, ओमप्रकाश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.