बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के एशिया प्रसिद्ध ए पावर प्लांट के संस्थापक कर्मी सरदार महेंदर सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक है। 96 वर्षीय सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इनका डीवीसी और बोकारो थर्मल के इतिहास में ऐतिहासिक योगदान रहा था। निधन पर कई अधिकारियों और समाजसेवियों ने शोक जताया है। बीते रविवार रात को बोकारो थर्मल स्थित आवास पर निधन हो गया था वहीं अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय कोनार नदी घाट पर किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...