बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के संवेदक विनय कुमार पांडेय तथा चंद्रपुरा मंडल भाजपा अध्यक्ष पूनम पांडेय के ससुर पूर्व डीवीसी अभिंयता आरवाई पांडेय का निधन डी टाइप आवास में हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। निधन की खबर मिलते ही डीवीसी सीटीपीएस के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उनके आवास पहुंचे तथा परिजनों को ढांढ़स बंधाया। अंतिम संस्कार सोमवार को दामोदर नदी घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...