बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो की सीनियर इकाई में सोमवार से चार दिवसीय कल्चरल वीक धरोहर की शुरुआत अंतर-सदन समूह तबलावादन व एकल गान प्रतियोगिता से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण, उपप्राचार्या शालिनी शर्मा व हाउस वार्डनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समूह तबलावादन में छात्रों ने 10 मात्रा के झपताल, कायदा, टुकड़ा, परन व पेशकार की आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में जमुना हाउस प्रथम, झेलम द्वितीय व चेनाब हाउस तृतीय रहा। गजल आधारित एकल गायन में छात्रों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिणाम में जमुना हाउस की शांभवी झा व सतलज की आंचल पाठक संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में जीजीपीएस बोकारो की छात्राओं का शा...